Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 25 अक्टूबर। सिकंदराराऊ क्षेत्र के पोरा गांव में रविवार को टेम्पो स्टैंड, पुलिस चौकी के पास जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमंत किशोर सिंह प्रमुख वक्ता रहे। पोरा पहुंचने पर युवाओं और समर्थकों ने सुमंत किशोर सिंह का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संघर्ष के माध्यम से परिवर्तन का रास्ता बनता है और पोरा-भुर्का क्षेत्र की जनता का समर्थन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे स्वर्गीय वी.के. मधुआ की टीम के अखिलेश आकाश राया द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने भी लोगों को संबोधित किया। दोनों ने अपने वक्तव्य में सुमंत किशोर सिंह के संघर्ष और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की। सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव, भोला यादव, चौधरी भाजुद्दीन, मनोज यादव और पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र ठाकुर अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page