Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


हसायन 25 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव बपंडई में आठ माह पहले अस्थाई गौ वृहद संरक्षण केंद्र (गौशाला)से गौवंश लेने के लिए आए कुछ अज्ञात युवकों को बंदबाडी कैंटर सहित घेराबंदी कर लिए जाने के दौरान अज्ञात गौवंश लेकर जा रहे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने उक्त कैंटर को मौके पर पहुंचकर पकडकर कोतवाली ले आए।ग्रामीणों के द्वारा गौवंश से भरे हुए कैंटर में तोडफोड भी कर दी गई थी।घटना के संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।आठ माह के बाद एसटीएफ आगरा की पुलिस ने अलीगढ के विजयगढ थाना क्षेत्र के गांव बरहद के रहने वाले फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी युवक को थाना विजयगढ क्षेत्र के गांव कुरहला के राजवाहा बम्बा से गिरफ्तार कर अलीगढ जनपद की पुलिस को सौंपकर चले गए।अलीगढ जनपद के विजयगढ थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गुप्ता शनिवार को युवक को गिरफ्तार करने के बाद रविवार पच्चीस अक्तूबर को हसायन कोतवाली लेकर आए।कोतवाली में विजयगढ थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गुप्ता ने जी.डी.में आमद तस्करा रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मै प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गुप्ता मय हमराह कर्मचारीगण मय सरकारी गाडी मय चालक के कस्वा विजयगढ मे मामूर था।कि तभी एसटीएफ आगरा के मोबाइल नम्बर से सीयूजी नम्बर पर सूचना प्राप्त हुई कि मुकद्दमा अपराध संख्या 34/26 अन्तर्गत धारा 305/331(4) बीएनएस व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 5क/8 गौवंश अधिनियम थाना हसायन जनपद हाथरस से सम्बन्धित अभियुक्त राजवीर पुत्र रामअवतार सिंह निवासी बरहद थाना विजयगढ अलीगढ़ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत है। जिसके आधार पर उपरोक्त युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद कोतवाली हसायन से संबधित अभियोग में नामजद युवक के खिलाफ संबधित अधिनियम के तहत रविवार पच्चीस अक्तूबर की दोपहर को कार्रवाई कर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद चालान की कार्रवाई कर विजयगढ पुलिस के सुपर्द कर न्यायालय के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page