Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

मुरसान 25 अक्टूबर। क्षेत्र के डेंगरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखने से तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से प्रतिमा को हटवा दिया। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुरसान थाने के कांस्टेबल इंद्रजीत ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्टूबर को बंटू पुत्र रामचंद्र, रिंकू पुत्र बच्चू सिंह और चार-पांच अज्ञात लोगों ने रात में यह प्रतिमा रखी थी। आरोप है कि इसके लिए कोई सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी। प्रतिमा रखे जाने से गांव में तनाव बढ़ गया था। ग्रामीणों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा हटवाई। पुलिस ने बंटू और रिंकू समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page