Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन रविवार को हाथरस जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पालियों में कुल 8,731 अभ्यर्थियों में से 4,421 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह 8 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। केंद्रों पर अभ्यर्थियों का AI तकनीक की मदद से बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। इसके बाद तीन स्तरों पर जांच करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, शहर में लगा जाम

PET परीक्षा के चलते हाथरस के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। दूसरे जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। शहर के प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जूते-मोजे उतरवाकर की गई तलाशी

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। अभ्यर्थियों को पेन, आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और निर्धारित आवश्यक सामग्री के अलावा अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं थी। जांच के दौरान महिला अभ्यर्थियों के बालों के जूड़े खुलवाकर तलाशी ली गई, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर जांच की गई। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला।

45 मिनट की देरी से हाथरस पहुंची एग्जाम स्पेशल ट्रेन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से एग्जाम स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई। यह ट्रेन सुबह 8:05 बजे हाथरस पहुंची, लेकिन निर्धारित समय से करीब 45 मिनट की देरी से आई। जानकारी के अभाव में कम अभ्यर्थियों ने इस ट्रेन से सफर किया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संचालन पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्तरों के अधिकारी तैनात रहे।

500 किलोमीटर दूर मिला परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों ने जताई परेशानी

PET में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से हाथरस पहुंचे अभ्यर्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र 500 किलोमीटर से अधिक दूर आवंटित किया गया है। इतनी लंबी दूरी तय करने के कारण परीक्षा से पहले ही मानसिक दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले या आसपास के जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक यात्रा और आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page