सादाबाद (सहपऊ) 10 सितम्बर । कोतवाली पुलिस ने गांव तकिया निवासी शबाना पत्नी आमीन खां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पड़ोसी पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और विरोध करने पर पति व परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शबाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी नदीम शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज करता रहता है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नदीम शराब के नशे में उसके घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसके पति आमीन ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख उसके दोनों पुत्र इरफान और उस्मान भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आमिर और देवर नूरहसन ने बीच-बचाव कर मारपीट रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी। आरोप है कि मारपीट में आमीन समेत उनके पुत्र और देवर को चोटें आईं। आमीन के हाथ में फैक्चर होने की बात बताई गई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
पुरानी रंजिश में घर के बाहर हमला, ससुर और महिला घायल; चार के खिलाफ रिपोर्ट
September 10, 2026
Related Posts
Recent Posts
17 सितंबर से शुरू होगा 115वां लक्खी
September 10, 2026
हाथरस के चावड़ गेट में बंद मकान
September 10, 2026
पुरानी रंजिश में घर के बाहर हमला,
September 10, 2026
कूलर में उतरे करंट की चपेट में
September 10, 2026
घेर पर जा रहे युवक को घेरकर
September 10, 2026
घर में घुसकर परिवार पर हमला, चार
September 10, 2026
कोर्ट मैरिज को लेकर विवाद! गर्भवती महिला
September 10, 2026
Weather
Hathras
11:14 pm,
Sep 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






