सादाबाद (सहपऊ) 10 सितम्बर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री सहित दो किशोरियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री पड़ोसी गांव की एक अन्य किशोरी के साथ मंगलवार को मानिकपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने के लिए घर से गई थी। स्कूल जाने के बाद दोनों किशोरियां वापस घर नहीं लौटीं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों किशोरियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।





