Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त। अलीगढ़ के श्री टीका राम इंटर कॉलेज में 13 अगस्त को यूपी स्काउट गाइड्स केयर अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे सामाजिक सरोकारों को विषय बनाया गया। विभिन्न जनपदों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में जनपद के स्काउट-गाइड्स ने जिला संगठन आयुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तथा स्काउट मास्टर पंकज जैन, गाइड कैप्टन शारदा विश्वकर्मा एवं दिव्या उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हाथरस के केएल जैन इंटर कॉलेज की स्काउट विंग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया, जबकि श्रीरामचंद्र अग्रवाल इंटर कॉलेज, हाथरस की गाइड विंग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों विजेता टीमें अब लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस उपलब्धि पर स्काउट-गाइड्स एवं उनके मार्गदर्शकों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि श्री शैलेंद्र सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ श्री पूरन सिंह ने विजेता स्काउट्स को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही स्वच्छ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page