Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 सितम्बर। मेला श्री दाऊ जी महाराज में संचालित अखिल भारतीय खटीक समाज के शिविर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने शिक्षा, सामाजिक एकता और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर किशन सिंह परेवा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण सिंह सूर्यवंशी मौजूद रहे। इनके अलावा इंजीनियर नानक चंद, एलआईसी अधिकारी गजेंद्र चक, प्रोफेसर सीबी सिंह, महेश ट्रांसपोर्ट वाले, सोनू फौजी, रामबाबू लाल, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी सहित अन्य समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम दरबार, दाऊ बाबा, संत शिरोमणि दुर्लभ नाथ और राजा खटवांग के छवि चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। समारोह में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही परिवार, समाज और देश के विकास का आधार है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी समाज और देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने खटीक समाज में एकता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में भाई हैं और मिल-जुलकर रहना चाहिए। खटीक समाज में अलग-अलग उपजातियां हो सकती हैं, लेकिन उपजातियों को प्राथमिकता देने के बजाय सभी को ‘खटीक’ शब्द को महत्व देते हुए एकजुट रहना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा आपसी भाईचारा मजबूत करने की भी अपील की गई। रामकृष्ण सिंह सूर्यवंशी और सोनू फौजी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर को मथुरा में खटीक समाज का विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की। इसके साथ ही 21 नवंबर, देव एकादशी के अवसर पर मथुरा में खटीक समाज के बैनर तले 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के आयोजन में आने वाली परेशानियों को देखते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। समाज के जरूरतमंद परिवार जो अपने बेटे या बेटी का विवाह इस सम्मेलन के माध्यम से कराना चाहते हैं, उनसे रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई।

समारोह के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अव्वल अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वाद दिया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष किशन सिंह परेवा और जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी ने दूर-दराज क्षेत्रों से आए समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में सहभागिता की और समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में श्रुति, भुवनेश कुमार उर्फ सानू, साक्षी, अभिषेक तोमर, हरीश कुमार, करण, हिमांशी, शिवानी, प्रिया, देवांश, नैतिक, मोनिका, चंचल, प्रीति, पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, नकुल कुमार, वर्षा, कपिल कुमार, दीपक, हेमलता, नंदनी, निखिल कुमार, आर्यन परेवा, कृष्णा परेवा, प्रशांत परेवा, मुस्कान, जितेंद्र कुमार, निवेश परेवा, रामवीर सिंह, मुरारी लाल, प्रमोद, प्रेमपाल, हरपाल सिंह, विजेंद्र, संगीता सूर्यवंशी, दिव्यांशी सूर्यवंशी, गीता देवी, भूमि, प्रिंस सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिविर संयोजक अर्जुन सिंह एडवोकेट ने किया, जबकि सह-संयोजक जतिन तरेठिया ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। समारोह में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page