Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राज्य कर्मचारियों के शारीरिक संवर्धन एवं कल्याण के लिए आयोजित सिविल सर्विसेज खेलों के जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन 13 अगस्त 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में आयोजित चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सचिन शर्मा, मुलायम सिंह, प्रवीण उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, होमेश्वर शर्मा, अजय सिंह तोमर, सूजी यादव, अंसार हुसैन एवं वर्षा शर्मा ने निभाई। खिलाड़ियों का चयन उनकी शारीरिक दक्षता एवं खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिला स्तर पर क्रिकेट में प्रशांत तिवारी एवं डॉ. सौरभ गुप्ता, एथलेटिक्स में दीपक कुमार, तैराकी में सुबोध कुमार, बैडमिंटन में डॉ. विजय सिंह एवं अशफाक खान, फुटबॉल में ईशान ठाकुर, कुश्ती में दीवान सिंह, विजय सिंह चौधरी एवं प्रदीप कुमार, कबड्डी में दिनेश कुमार, चन्द्रपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, मनोज कुमारी एवं हरि कौशिक तथा कैरम में रजनीश का चयन किया गया। चयनित सभी खिलाड़ी अब 18 एवं 19 अगस्त को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी चयनित खिलाड़ियों ने आगामी मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए अपनी तैयारियों को लेकर उत्साह जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page