Hamara Hathras

Latest News

सासनी 08 सितम्बर। ग्राम पंचायत लोहर्रा में श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक जाने वाला रास्ता पिछले कई वर्षों से बदहाल पड़ा है। रास्ते पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति उस समय बन जाती है, जब गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और परिजनों व ग्रामीणों को शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट या कब्रिस्तान तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। गंदगी और जलभराव से आसपास दुर्गंध भी फैलती रहती है। बरसात के दिनों में समस्या और विकराल हो जाती है तथा लोगों के लिए इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार शव यात्रा के दौरान भी लोगों को बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग कर रहे हैं। मामले में एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page