Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 सितम्बर। कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में आज को छात्राओं के लिए कैरम प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने महिला एकल और महिला युगल वर्ग में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने एकाग्रता और खेल कौशल दिखाते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया। महिला एकल वर्ग के फाइनल में सोनिया पहले स्थान पर रहीं। निशा को दूसरा स्थान मिला। महिला युगल वर्ग में परी और पिंकी की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। अक्षरा और रजनी की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता खत्म होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने विजेता और उपविजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और अच्छी प्रतिस्पर्धा की भावना आती है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। इस मौके पर क्रीड़ा अध्यक्ष बृजेश कुमार, मु. इमरान, मु. शादाब, कपिल गुप्ता, धर्मवीर सिंह, संजय पाल सिंह, शिखा शर्मा, नाजिया हिना, मु. आरिफ खान और प्रशांत कुमार मौजूद थे। इनके साथ विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और उत्साह भरे माहौल में पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page