सासनी 22 अक्टूबर। कस्बा सासनी के मोहल्ला न्यू छिपेटी में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मोहल्ला न्यू छिपेटी में विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले प्रमोद कुमार के अनुसार, वह 17 अक्टूबर 2026 को अपने परिवार के साथ नगर कोट कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश गए थे। परिवार के बाहर होने के कारण मकान बंद था। आरोप है कि इसी दौरान 18 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर जीने के रास्ते से घर में घुस गए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर स्वजन ने रिश्तेदारों के माध्यम से प्रमोद कुमार को सूचना दी। इसके बाद वह घर वापस लौटे और कोतवाली सासनी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में 8.2 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाने
October 23, 2026
मतदान में स्नातकों ने कम, शिक्षकों ने
October 23, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर परिवार पर
October 23, 2026
सादाबाद : खत्म हुआ वनवास, अयोध्या लौटे
October 23, 2026
सड़क निर्माण में लापरवाही पर तय होगी
October 23, 2026
हाथरस में पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट से
October 23, 2026
रात 11 बजे तक नो एंट्री की
October 23, 2026
Weather
Hathras
7:43 pm,
Oct 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










