Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 23 अक्टूबर। बिसावर क्षेत्र के गांव तिल्हू में गुरुवार शाम घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। घटना में महिला के पति, जेठ, जेठानी और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से पति, जेठ और जेठानी की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तिल्हू निवासी प्रियंका पत्नी हरिओम सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 22 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे रतन सिंह, उदयवीर सिंह और विशंभर सिंह पुत्रगण राजवीर सिंह निवासी तिल्हू भाग, बिसावर तथा उनके रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह निवासी नगला बाग नगला मांझी, थाना कुम्हेर, जिला भरतपुर राजस्थान, फावड़ा, बांक और अन्य धारदार हथियार लेकर एकराय होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, उदयवीर सिंह ने प्रियंका के जेठ महेंद्र प्रताप के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। वहीं, विशंभर सिंह और रतन सिंह ने उसके पति हरिओम पर बांक व धारदार हथियारों से हमला किया। आरोप है कि भूपेंद्र सिंह ने जेठानी कमलेश के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया। इस दौरान महेंद्र प्रताप के बेटे दुष्यंत भी घायल हो गए। पीड़िता ने पूजा नाम की महिला पर भी हाथ में लिए बांक से हमला करने का आरोप लगाया है। प्रियंका के मुताबिक, शोर-शराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद वह घायलों को लेकर थाना सादाबाद पहुंची। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण सीएचसी सादाबाद में कराया। गंभीर हालत को देखते हुए हरिओम, महेंद्र प्रताप और कमलेश को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page