अलीगढ़ 23 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद 90.4 एफएम की टीम ने स्मार्ट एनजीओ के सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेसवां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अक्टूबर माह में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों व मरीजों को बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम के नीलकांत तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए आसपास पानी जमा न होने दें, स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई। डा. मनोज चतुर्वेदी, हेल्थ वर्कर लक्ष्मी माहाैर व एएनएम अंगूरी देवी से स्वास्थ्य सेवाओं व अभियानों पर चर्चा की। साथ ही मरीजों व ग्रामीणों से साक्षात्कार कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। आयोजन विभागाध्यक्ष डा. मनीषा उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ। रेडियो नारद सामुदायिक रेडियो के जरिए ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य व जनकल्याण की जानकारी पहुंचाने में लगातार प्रयासरत है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
शुक्रवार (23/10/26) दर्शन श्री नाथ जी मंदिर, चावड गेट हाथरस
October 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
शुक्रवार (23/10/26) दर्शन श्री नाथ जी मंदिर,
October 23, 2026
त्योहारों पर मिलावटखोरों और नकली दवा विक्रेताओं
October 23, 2026
हसायन : जमीन के विवाद को लेकर
October 23, 2026
हसायन : महेबा गांव में कई वर्षो
October 23, 2026
हसायन : स्नातक व शिक्षक खंड के
October 23, 2026
अभिजीत मिस्टर व जैस्मिन चुनी गईं मिस
October 23, 2026
रेडियो नारद ने ग्रामीणों को संचारी रोगों
October 23, 2026
Weather
Hathras
8:55 pm,
Oct 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










