Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हसायन 23 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के भितंर गडोला मर्ग स्थित ग्राम पंचायत गांव महेबा में पिछले कई वर्षो से गांव के मुख्य सडक मार्ग पर  जलभराव की समस्या बनी हुई है।इस गांव में काफी लंबे समय से सडक पर पानी जमा होने से ग्रामीणों,राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों जलभराव के बीच होकर निकलने में स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतें आ रही हैं।और यह मार्ग हसायन से जलेसर जाने का एक मुख्य मार्ग है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं है।और सडक के किनारे नाली भी नहीं है।और गांव में समय से साफ सफाई न होने के कारण इस वजह से पानी इकट्ठा रहता है।बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को पानी भरे रास्तों से निकलने में काफी परेशानी होती है।लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी बढ़ रही है और मच्छरों का खतरा भी है।ग्रामीणों को डर है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मौसमी और संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।ओमवती, शैलेंद्र, राजवीर, सतेन्द्र, सफी मौहम्मद सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी गगन कुमार ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग की सडक है,इस सडक का निर्माण लोक निर्माण विभाग से ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा ही कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page