Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 23 अक्टूबर। मतदान केंद्र स्थानीय खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के लिए कुल तीन बूथ बनाए गए थे। शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षकों ने उत्साह के साथ मतदान किया, जबकि स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही। मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों के साथ जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हो गईं।

खंड विकास कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी के लिए एक बूथ बनाया गया था। यहां कुल 323 मतदाताओं के सापेक्ष 241 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार शिक्षक एमएलसी चुनाव में 74.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह दिखाई दिया और मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए थे। इन दोनों बूथों पर कुल 1781 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 740 मतदाताओं ने मतदान किया। स्नातक एमएलसी चुनाव में 41.55 प्रतिशत मतदान हुआ। शिक्षक एमएलसी की तुलना में स्नातक मतदाताओं की भागीदारी कम रहने से मतदान के प्रति जागरूकता की कमी नजर आई। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मतदान केंद्र का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा एसडीएम ऋतु सिरोही, तहसीलदार हेमंत चौधरी, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटरा और नायब तहसीलदार शिवकुमार सादाबाद एवं सहपऊ क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था का जायजा लेते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार शाम मतदान का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने चुनाव संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद सभी पार्टियां मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में लेकर जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हो गईं। पूरे दिन मतदान केंद्र पर प्रशासनिक निगरानी बनी रही और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page