Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सासनी 22 अक्टूबर। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने रिश्तेदार पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर को वह खेत से लौटकर घर में चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा और उसे चारपाई पर दबोच लिया। आरोप है कि इसके बाद तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है। जब उसका पति काम से घर लौटा तो उसने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार, पति शिकायत करने आरोपी के पास पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीतेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page