
हाथरस 22 अक्टूबर । लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता हरि किशोर तिवारी के आगमन पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री और आचार्यों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने हरि किशोर तिवारी का अभिनंदन किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अजय कुलश्रेष्ठ, प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, आशुतोष अग्निहोत्री, रमाशंकर सारस्वत, चिरंजी लाल, हरीश, अशोक सिंह, रोहित शर्मा, अमित कुमार, सतीश कुमार सारस्वत, अनुज अग्निहोत्री, कृतिश अग्निहोत्री, अमर्त्य अग्निहोत्री, कुबेर उपाध्याय, संजीव अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





