Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 22 अक्टूबर । कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में बाइक से लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने कई नामजद और अज्ञात लोगों पर डंडों व देशी तमंचे की बट से हमला करने और खुद को छपरा गैंग का बताकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। नगला अडू, हसायन निवासी उदयपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अक्टूबर 2026 की शाम उनका बेटा अपनेश, अपने साथी नवनीत सेंगर निवासी बरौली के साथ बाइक से सासनी से लौट रहा था। आरोप है कि कैलोरा चौराहे से करीब 100 मीटर पहले दोनों ने शौच के लिए बाइक रोकी।

तहरीर के अनुसार, इसी दौरान हथियारों और डंडों से लैस कुशाग्र सेंगर, देवेश और अभिषेक निवासी शंकरपुर, दुष्यंत कुमार निवासी खोड़ारती, वीरपाल और विशाल निवासी जलालपुर, थाना सासनी तथा चार अज्ञात लोगों ने अपनेश को पकड़ लिया। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे और देशी तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद उसके पैरों पर भी डंडों से हमला किया गया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि अपनेश को बचाने पहुंचे नवनीत सेंगर को भी डंडा लगा। हमलावरों ने खुद को छपरा गैंग का बताते हुए धमकी भी दी। उदयपाल ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। घटना में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page