Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 अगस्त । बढ़ार चौराहे पर लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई ने श्रावण मास के अंतिम आज सेवा शिविर लगाया। शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों और राहगीरों के लिए भोजन व प्रसाद की व्यवस्था की गई। दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर में पहुंचकर सेवा का लाभ उठाया।

शिविर में कांवड़ियों को हलवा प्रसाद वितरित किया गया और सब्जी-पूरी का भोजन भी कराया गया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं भोजन परोसकर कांवड़ियों की सेवा की। उनके विश्राम और जलपान के लिए भी उचित व्यवस्था की गई थी। उप जिलाधिकारी रितु सिरोही भी शिविर में पहुंचीं और उन्होंने स्वयं कांवड़ियों को भोजन परोसकर उनकी सेवा की। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रावण मास में कांवड़ियों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष देवव्रत गौतम ने बताया कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ संघ ने यह सेवा शिविर आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी को सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए। इस सेवा शिविर में तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव चौधरी, बृजेश कौशिक, शिवम पांडेय, तहसील मंत्री मोहसिन खान, सूर्यजन, मुकेश गौतम, अनिल कुमार, पकेश कौशिक, रत्नेश कुमार, चरित्र मोहन सहित लेखपाल संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें भोजन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page