सादाबाद 02 जुलाई । भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को हो रही परेशानियों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी मनीष चौधरी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय समय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय 25 जून से संचालित हो रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद विद्यालय संचालन के दौरान लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे अध्ययन करते हैं। बिजली न होने के कारण पंखे और अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण बंद रहते हैं, जिससे उमस भरी गर्मी में बच्चों को कक्षाओं में बैठने में कठिनाई होती है। इससे कई बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनकी पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। शिक्षक संघ ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अघोषित बिजली कटौती बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा, दोनों के लिए नुकसानदायक है। संघ ने मांग की कि विद्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम से विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। इस पर उपजिलाधिकारी मनीष चौधरी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : छह जगह पकड़ी गई 19
August 18, 2026
सादाबाद : नाले की पटरी कटी, बाजरा
August 18, 2026
सादाबाद : नलकूपों से फिर कॉपर चोरी
August 18, 2026
मंगलवार (18/08/26) दर्शन श्री राम भगवान और माता
August 18, 2026
सादाबाद : सड़क हादसों में दो घायल,
August 18, 2026
सीएमओ ने आयुष्मान, जीरो पॉवर्टी कार्ड और
August 18, 2026
बागला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया
August 18, 2026
Weather
Hathras
8:43 pm,
Aug 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












