सादाबाद 02 जुलाई। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों की हड़ताल के बीच जनपद हाथरस में तैनात एआईजी स्टांप प्रेम कुमार यादव के लंबी बीमारी के बाद निधन की सूचना मिलते ही उप निबंधक कार्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद धरना-प्रदर्शन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरना स्थल पर आयोजित शोकसभा में दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट और मुंशीगण ने प्रेम कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोकसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रेम कुमार यादव को कर्मठ, सरल और मिलनसार अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में स्टांप एवं निबंधन विभाग के कार्यों का कुशल संचालन किया तथा अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की समस्याओं को हमेशा गंभीरता से सुना। उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। श्रद्धांजलि सभा में उप निबंधक भैया लाल, लिपिक मनोज सक्सेना, दस्तावेज लेखक संघ के पूर्व प्रांतीय लेखा परीक्षक श्याम सुंदर गिरी, राजकुमार दीक्षित, तेज बहादुर सिंह, सुरेश चंद्र कुशवाहा (एडवोकेट), हरिशंकर गिरी (एडवोकेट), मुकेश कुमार शर्मा, दिनेश चंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शोकसभा के समापन पर सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके बाद धरना-प्रदर्शन पुनः शुरू किया गया और आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
वायरल वीडियो के बाद हाथरस रोडवेज के
August 18, 2026
हाथरस में बालश्रम और भिक्षावृत्ति पर चला
August 18, 2026
अवैध शराब की तलाश में घरों पर
August 18, 2026
फुटकर शराब दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण,
August 18, 2026
हाथरस के तीरथ का यूपी टी-20 में
August 18, 2026
मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद,
August 18, 2026
प्रसव के दौरान नवजात और मां की
August 18, 2026
Weather
Hathras
9:36 pm,
Aug 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












