Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अगस्त। सावन माह में आज सादाबाद के कूपा गली स्थित लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने कांवड़ यात्रा निकाली। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने अपने कंधों पर कांवड़ उठाकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से नगर गूंज उठा। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। छात्र कतारबद्ध होकर कांवड़ लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर पहुंचे। बच्चों ने रास्ते भर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान विद्यालय के आचार्य छात्रों की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी मार्ग में उपस्थित थे। लोगों ने जगह-जगह बच्चों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से परिचित कराना है। कांवड़ यात्रा के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, एकता और संस्कारों की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। कांवड़ यात्रा में विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page