सादाबाद 16 जुलाई। तहसील में तैनात आरआई के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जिलाधिकारी और एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की गई है। मामला जमीन की पैमाइश का है। जमीन की पैमाइश के नाम पर आरआई द्वारा रिश्वत मांगे जाने का आरोप है। शिकायत के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित अधिकारियों के चक्कर लगाकर परेशान है। सहपऊ के मोहल्ला शुक्लयाना निवासी योगेश कुमार ने सादाबाद तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक रहीश पाल सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। योगेश का कहना है कि उनके पिता के खेत की पैमाइश के नाम पर 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन और जिलाधिकारी से की है। योगेश कुमार के अनुसार, उनके 73 वर्षीय पिता लाला राम ने गाटा संख्या 2276 की पैमाइश के लिए सरकारी शुल्क के तौर पर 1000 रुपये जमा कराए थे। वर्तमान राजस्व निरीक्षक रहीश पाल सिंह ने पैमाइश के एवज में उनके परिजनों से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो बाद में अनुनय-विनय के बाद 12,000 रुपये में तय हुई। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके पास इस मामले की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। योगेश ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर वह 13 जुलाई 2026 को सादाबाद तहसील की जनसुनवाई में पहुंचे थे। वहां कैंप की अध्यक्षता कर रही महिला अधिकारी ने कथित तौर पर नियम-विरुद्ध जाकर शिकायत की मूल फाइल उसी आरोपी आरआई रहीश पाल सिंह को वापस सौंप दी, जिसके खिलाफ घूसखोरी की शिकायत की गई थी। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक रहीश पाल सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनका मेंड बंदी का मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है और उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भूजल संरक्षण को लेकर सरस्वती महाविद्यालय में
July 16, 2026
हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष
July 16, 2026
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अटेवा प्रतिनिधिमंडल
July 16, 2026
हाथरस के 65 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण,
July 16, 2026
हाथरस में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,
July 16, 2026
हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने
July 16, 2026
मुरसान : सीएचसी मुरसान में प्रधानमंत्री सुरक्षित
July 16, 2026
Weather
Hathras
9:38 pm,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











