सादाबाद 16 जुलाई। क्षेत्र में पिछले लगभग 20 दिनों में चार किशोर लापता हो गए हैं। इन घटनाओं से परिजनों की चिंता बढ़ गई है, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। सभी मामलों में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पहला मामला खेड़ा बरामई गांव से सामने आया है। यहां के निवासी राजवीर सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार 3 जुलाई से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि अनुज ने 25 जून को वृंदावन के संत प्रेमानंद आश्रम में दीक्षा ली थी। 3 जुलाई को वह लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दूसरा मामला ग्राम आरती से संबंधित है। रजनी पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जुलाई की दोपहर उन्होंने अपने 14 वर्षीय पुत्र हेम कुमार को स्कूल न जाने पर डांटा और थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद हेम नाराज होकर घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में 15 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की। तीसरा किशोर ऊंचागांव (सुसाइन) से लापता हुआ है। दिनेश कुमार पुत्र कालीचरन के अनुसार, उनका 17 वर्षीय पुत्र शिवा 13 जुलाई की शाम करीब पांच बजे घर से निकला और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी तलाश में हर संभव प्रयास किया है। चौथा मामला सादाबाद के प्रकाश नगर का है। ओमप्रकाश पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे उनका पुत्र विष्णु अपने पड़ोसी धर्मेंद्र पुत्र महेश के साथ घर से निकला था। इसके बाद से दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस सभी लापता किशोरों की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और परिजनों के साथ समन्वय स्थापित कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, किशोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भूजल संरक्षण को लेकर सरस्वती महाविद्यालय में
July 16, 2026
हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष
July 16, 2026
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अटेवा प्रतिनिधिमंडल
July 16, 2026
हाथरस के 65 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण,
July 16, 2026
हाथरस में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,
July 16, 2026
हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने
July 16, 2026
मुरसान : सीएचसी मुरसान में प्रधानमंत्री सुरक्षित
July 16, 2026
Weather
Hathras
9:39 pm,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











