हाथरस 16 जुलाई। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान देशराज माथुर पुत्र स्वर्गीय चौबसिंह, निवासी ग्राम अनीगढ़ी, थाना चंदपा, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। आरोपी को चितावर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना चंदपा में आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-158/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











