हाथरस 10 जुलाई। सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बने निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘रोटी बैंक’ ने अपनी निरंतर सेवा के 3100 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हजारों जरूरतमंद लोगों तक प्रतिदिन भोजन पहुंचाने के संकल्प, समाज के सहयोग और स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा भावना का प्रतीक है। ‘रोटी बैंक’ की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की गई थी कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। पिछले 3100 दिनों से संस्थान के सदस्य नियमित रूप से जरूरतमंद, असहाय, श्रमिकों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों और बेसहारा लोगों तक ताजा एवं स्वच्छ भोजन पहुंचा रहे हैं। इस सेवा अभियान को समाज के दानदाताओं और सहयोगियों का भी लगातार सहयोग मिलता रहा है, जिसके चलते यह अभियान बिना किसी व्यवधान के निरंतर संचालित हो रहा है। संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पिछले 3100 दिनों में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब रोटी बैंक की सेवा रुकी हो। प्रतिदिन जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुंचाकर संस्था ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि रोटी बैंक केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अनेक युवा, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता इस अभियान से जुड़कर मानव सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य आने वाले समय में इस सेवा को और अधिक व्यापक बनाते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक प्रतिदिन पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन पहुंचाना है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाना भी संस्था की प्राथमिकता है। 3100 दिनों की इस गौरवपूर्ण यात्रा के अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन सभी लोगों की है, जिन्होंने किसी न किसी रूप में इस सेवा अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कोऑर्डिनेटर डॉ. रंगेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी, टेकपाल कुशवाह, दीपांशु वार्ष्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वार्ष्णेय, सुनील कुमार, अतीश अग्रवाल, मोहित यादव, शिवम् सोनी, प्रिंस गोयल आदि सहित अनेक स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
August 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
August 31, 2026
हाथरस में चोरी की वारदात का चौंकाने
August 31, 2026
मुरसान : पीड़िता की शिकायत के बाद
August 31, 2026
आगरा-अलीगढ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो
August 31, 2026
आशु कवि अनिल बौहरे के 75वें जन्मोत्सव
August 31, 2026
10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों
August 31, 2026
रविवार को नोएडा जाने वाली बसों में
August 31, 2026
Weather
Hathras
6:00 am,
Sep 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













