
हाथरस 07 सितम्बर। प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115वें आयोजन के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि शिविर को लेकर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों ने पूर्ण बहुमत से सोनू पाथरे उर्फ सोनू पहलवान को महर्षि वाल्मीकि शिविर का संयोजक चुना। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने सोनू पाथरे के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें शिविर की जिम्मेदारी सौंपी। संयोजक चुने जाने के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और मेले के दौरान शिविर को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की उम्मीद जताई। बैठक की अध्यक्षता रणवीर चौधरी, राजू पाथरे, अर्जुन वाल्मीकि, दिलीप कुमार डब्बू, बबलू हसमुख, हिरदेश चौटाला, विकास सर और सुमित पाथरे ने की। इस दौरान बॉबी चौहान, बद्री चौहान, नरेश बेनबल, ऋषभ चौधरी, राज कुमार, साहिल पाथरे, ऋषभ रोंदिया, निखिल और तरुण पाथरे सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में आगामी मेले के दौरान महर्षि वाल्मीकि शिविर की व्यवस्थाओं, समाज की सहभागिता और आयोजन को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।








