Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज के अंतर्गत आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन एवं सर्वधर्म सम्मेलन की तिथियों और समय में प्रशासन द्वारा संशोधन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी हाथरस श्री प्रशांत तिवारी ने दोनों कार्यक्रमों के संयोजकों की इच्छा के अनुरूप नई तिथियों एवं समय पर आयोजन की स्वीकृति प्रदान की है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब सर्वधर्म सम्मेलन 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तथा युवा सम्मेलन 3 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा जारी मेला श्री दाऊजी महाराज के कार्यक्रम विवरण के अनुसार युवा सम्मेलन 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रुति मिश्र के संयोजकत्व में तथा सर्वधर्म सम्मेलन 3 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉ. पं. गणेश चंद्र शर्मा के संयोजकत्व में प्रस्तावित था। तिथि एवं समय में संशोधन के बाद अब दोनों कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अपने-अपने संयोजकों के नेतृत्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। युवा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। युवा सम्मेलन की संयोजक श्रुति मिश्र ने कहा कि सम्मेलन को सफल और यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page