
हाथरस 10 सितम्बर । पंजाबी मार्केट एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से समाज सेवी प्रशांत बग्गा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजेश कुमार वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार वार्ष्णेय को सचिव, मुरारी लाल वार्ष्णेय को उप सचिव, यश अरोरा को कोषाध्यक्ष, अविनाश अरोड़ा को उप कोषाध्यक्ष व राजकुमार वार्ष्णेय को एडिटर चुना गया। वहीं भानु प्रकाश, अमित अरोड़ा, विशाल बग्गा ,गोपाल दुआ ,नंदकिशोर, चंद्र मोहन वार्ष्णेय व योगेश को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी हरीश आहूजा व शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ राजीव लोचन उपाध्याय के अलावा पंजाबी मार्केट संगठन से जुड़े सभी कपड़ा व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनकर व दुपट्टा उड़कर हार्दिक स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के प्रमुख कपड़ा व्यापारी भी मौजूद रहे।










