हाथरस 10 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में बी. कॉम. की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और सही दिशा में करियर चयन हेतु एक विशेष ‘करियर अवेयरनेस एवं काउंसलिंग सत्र’ का सफल आयोजन प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा जी के दिशानिर्देशन में किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य विषय ‘मैनेजमेंट छात्राओं के लिए आईआईएम का मार्ग’ रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आई IMS Learning Resources Pvt. Ltd. से पधारे प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. तरुण चाहर उपस्थित रहे। सत्र के दौरान डॉ. चाहर ने छात्राओं को प्रबंधन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं, कैट (CAT) परीक्षा की सटीक तैयारी तथा देश के शीर्ष भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में प्रवेश पाने की रणनीतियों के बारे में व्यावहारिक व विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सफलता के लिए समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सही दृष्टिकोण और अनुशासित प्रयास के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट और उनके करियर को सही दिशा देना हमारे महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार एवं संस्थान का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया। इस गरिमामयी अवसर पर स्वाति बंसल, शुभम गुप्ता सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने मनाया भव्य नन्दोत्सव
September 10, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के रामलीला मैदान में कपड़ों की
September 10, 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस
September 10, 2026
नारायण सेवा संस्थान ने दिव्यांग मरीज को
September 10, 2026
11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की अखिल
September 10, 2026
पंजाबी मार्केट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित,
September 10, 2026
श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में ‘करियर
September 10, 2026
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष :
September 10, 2026
Weather
Hathras
7:39 pm,
Sep 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










