सादाबाद 16 जून। जैतई मार्ग पर सोमवार शाम हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका उपचार जारी है। थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा निवासी सुनील शाह ने बताया कि उनकी पत्नी बीना देवी, सास सरोज देवी ग्राम गहतू, थाना निधौली कला, जनपद एटा और करण मीरपुरा, थाना सहपऊ सादाबाद-जैतई मार्ग पर गांव जाने के लिए बाइक खड़ी कर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूटकर बाइक में फंस गया। हादसे के बाद तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद की। एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को आगरा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। सुनील शाह ने जानकारी दी कि आगरा में इलाज के दौरान उनकी सास सरोज देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, बीना देवी और करण का उपचार अभी भी जारी है। वृद्धा की मौत की खबर से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने दुर्घटना के लिए कार चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चर्चित सोनू हत्याकांड में हाथरस पुलिस को
June 16, 2026
जमीन विवाद में युवक के अपहरण और
June 16, 2026
भतीजी से अभद्रता का विरोध करने पर
June 16, 2026
खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड्स फ़ैक्ट्री पर
June 16, 2026
दूध में गिरी छिपकली, परिवार के चार
June 16, 2026
कूलर का तार लगाते समय करंट लगने
June 16, 2026
आइसक्रीम की दुकान पर युवक ने लहराई
June 16, 2026
Weather
Hathras
11:11 pm,
Jun 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















