Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 जुलाई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक तीमारदार ने हंगामा कर दिया। घटना से कुछ देर के लिए इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार सांस लेने में तकलीफ होने पर एक बुजुर्ग को परिजन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान उनके साथ मौजूद एक तीमारदार ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने तीमारदार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आक्रोशित होकर स्टाफ से नोकझोंक करने लगा। शोर-शराबा सुनकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदार भी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में उपचार व्यवस्था सामान्य रूप से शुरू हो गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यदि किसी को उपचार संबंधी कोई शिकायत है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से दर्ज कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page