
हाथरस 20 सितम्बर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हृदय गति रुकने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 81 वर्षीय ओमवती देवी पत्नी सुधाकर निवासी विद्यापति नगर, थाना हाथरस गेट और 32 वर्षीय अनुज सिसौदिया पुत्र महावीर सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना सदर कोतवाली शामिल हैं। दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत की खबर से दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।






