Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 31 मई । कस्बा मुरसान में एक युवक के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मुरसान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुरसान की वैश्यान गली निवासी अजय अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी एक परिचित काव्या ने उसे एक वेबसाइट के बारे में जानकारी दी थी। वेबसाइट पर दावा किया गया था कि ऑर्डर आने पर निवेश की गई राशि ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी। अजय के अनुसार उसने 10 दिसंबर 2025 को पहला ट्रांजेक्शन किया था, जिस पर उसे रिटर्न भी मिला। शुरुआती भुगतान मिलने के कारण उसका भरोसा बढ़ गया और उसने लगातार कई बार निवेश करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने कुल करीब 72 ट्रांजेक्शन किए, लेकिन बाद में वेबसाइट संचालकों ने उसकी रकम वापस नहीं की। काफी प्रयास करने के बावजूद न तो मूल धन मिला और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। तब उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page