सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 सितम्बर। कोतवाली में सितंबर माह के अंतिम चतुर्थ शनिवार छब्बीस सितंबर को समाधान दिवस का आयोजन किया गया।कोतवाली में हर माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किए जाने के आदेश दिए गए है।कोतवाली के परिसर में सितंबर माह के अंतिम चतुर्थ शनिवार छब्बीस सितंबर को आयोजित हो रहे समाधान दिवस में कोतवाली के कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई परवेश कुमार,उपनिरीक्षक एस.आई जोगेन्द्र सिंह ने सुबह दस बजे से लेकर सुबह साढे दस बजे तक राजस्व विभाग के राजस्व कर्मियो के साथ आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।सुबह दस बजे तो राजस्व कर्मी मौजूद दिखाई दिए।समाधान दिवस में बारह राजस्व कर्मियों के उपस्थित होने के हस्ताक्षर समाधान दिवस के रजिस्टर पर अंकित हो रहे है।समाधान दिवस में साढे दस के बाद तहसील स्तर से तहसील स्तरीय प्रशासनिक राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ अशोक कुमार के द्वारा कोतवाली के आयोजित समाधान दिवस में साढे दस बजे के बाद से लेकर दोपहर सवा एक बजे तक फरियादियों के आने की राह देखते हुए दिखाई दिए।समाधान दिवस में दोपहर एक बजे के करीब तहसील स्तरीय प्रशासनिक राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ अशोक कुमार के सामने भू प्रकरण से संबंधित एक फरियादी बरसात के मौसम में अपनी फरियाद लेकर आया।जिसे नायब तहसीलदार के द्वारा संबधित लेखपाल को बुलाकर शिकायत का निस्तारण कराए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।दोपहर सवा एक बजे तक नायब तहसीलदार के सामने आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के तमाम राजस्व कर्मचारी भी नदारद दिखाई दिए।समाधान दिवस में बरसात होने के दौरान फरियादी तो दूर राजस्व कर्मचारी लेखपाल सुबह मौजूदगी दर्शाए जाने के बाद नदारद रहे।दोपहर सवा एक बजे के करीब तहसील स्तरीय प्रशासनिक राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ भी समाधान दिवस में फरियादियों के नही आने पर समाधान दिवस छोड़कर चले गए।नायब तहसीलदार के जाने के बाद उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मियों ने समाधान दिवस में बैठकर समाधान दिवस का कार्य संभाला।इस संबंध जानकारी करने पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में महज दो शिकायते आई थी,जिनका समाधान करने के लिए संबंधित लेखपाल को दे दिया गया है।नायब तहसीलदार अशोक कुमार से समाधान दिवस में कितने बजे तक उपस्थित रहने के बारे मैं जानकारी की गई तो उन्होने बताया कि वह सवा एक बजे तक समाधान दिवस में मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के
September 26, 2026
पुलिस लाइन में बाल सुरक्षा को लेकर
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2.25
September 26, 2026
चंदपा पुलिस ने दो बाइक चोरों को
September 26, 2026
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर
September 26, 2026
दो दिन अनुपस्थित रहने की बात पर
September 26, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर
September 26, 2026
Weather
Hathras
10:37 pm,
Sep 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







