Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 सितम्बर। कस्बा में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी महाराज की नगर में शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर से हुआ।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा में श्री हनुमान जी महाराज के स्वरूप बने कस्बा के मोहल्ला दखल के रहने वाले युवक के द्वारा शोभायात्रा में धार्मिक गीत भजन के डी.जे.साउंड पर संचालित होने के बजाए अश्लील गाने संचालित होने से भडक गया।श्री हनुमान जी का स्वरूप बने युवक के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील व फूहडता वाले गानें डी.जे.साउंड सिस्टम पर बजने के दौरान श्री हनुमान जी महाराज का स्वरूप बने हुए युवक के अचानक  भडक जाने के दौरान अपने सिर से श्री हनुमान जी महाराज का स्वरूप वाला मुकुट उतारकर शोभायात्रा के कार्यक्रम आयोजक श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियो को देने लगा।जब कमेटी के किसी पदाधिकारी ने श्री हनुमान जी महाराज के स्वरूप बने युवक से मुकुट नही लिया।तो श्री हनुमान जी महाराज के स्वरूप की भूमिका निभा रहा युवक गुस्सा होने के बाद मुकुट को बीच शोभायात्रा निकलने के दौरान उतारकर अपने घर के लिए चला गया।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा के दौरान नाग नागिन बने एक आक्रेस्ट्रा पार्टी के कलाकार नाग नागिन का डांस कर रहे थे।नाग नागिन बने हुए पात्र श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा के आगे आगे नगर के बाजार से होते हुए गली मुहल्ले में पथ भ्रमण करते हुए मोहल्ला दखल कछियान कलां की ओर जा रहे थे।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा के दौरान श्री हनुमान जी के स्वरूप की भूमिका निभा रहा युवक अश्लील गाने डीजे साउंड पर संचालित होते ही शोभायात्रा में भडक गया।और वह अपो सिर से मुकुट उतारकर अपने घर के लिए चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page