Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थापित सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे पांच सौ तीस बी हाईवे को लेकर बनाए गए संपर्क मार्ग सर्विस रोड पर दर्जनों की तादाद में दोनों तरफ एलपीजी गैस सिलेंडर भरे हुए ट्रक खड़े होने से आने जाने वाले हर राहगीर व छोटे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जबकि नेशनल हाईवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी के जिम्मेदारों के द्वारा सभी साइटों को आगे जाने के लिए हाईवे सडक मार्ग की सीमान्तर्गत सीमेंटेंड वाउंड्रीवाल खडी करके बेरीकेंडिगं का निर्माण कर बंद कर दिया गया है।हाथरस मथुरा बरेली कासगंज से हर आने जाने वाले क्षेत्र के लोगों को रती का नगला हसायन क्षेत्र बस्तोई, बसई राजवाहा, बेहटा, सूसमाई क्षेत्र के गांव के संपर्क मार्गों पर चलने वाले लोगों को इन एलपीजी के टैंक लारियों और बड़े टैंकरों के रास्ते पर वाहन चालकों के द्वारा खडा कर दिए जाने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने सर्विस रोड संपर्क मार्ग पर भारत पैट्रोलियम टेरेटरी संयत्र में संचालित बडे ट्रक वाहन गैस सिलेंडर लेकर आने जाने के कारण वर्तमान में उक्त वाहन अवरोध बने एलपीजी भारत गैस प्लांट के अधिकारियों ने संपर्क मार्ग पर खड़े बड़े टैंकरों को खड़े करने का कोई अन्य स्थान नहीं निश्चित किया तो  कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।क्योंकि संपर्क मार्ग सर्विस रोड पर बड़े टैंकर,ट्रक,टैंक लारी खड़े होने के बाद सर्विस लिंक मार्ग पर चढने उतरने के लिए बहुत कम रास्ता निकालने को रह जाता है।सडक के दोनों तरफ से आने वाले वाहन निकल भी नहीं पाते।सबसे विकट समस्या तो वर्तमान में चल रहे कार्य को लेकर लोगों को रात्रि में साइड कहां-कहां खुली है।उससे भ्रमित होकर परेशान होना पड़ रहा है।मगर भारत गैस एजेंसी और बड़े टैंकर चालकों को इससे कोई लेना-देना नहीं है,चाहे कोई भी बड़ा हादसा क्यों न हो जाए।इस और स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन का भी कोई ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page