सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत के माजरा एक गांव में एक ग्यारह वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गांव के ही एक बुजर्ग व्यक्ति ने झूला झुलाने व खेलने के बहाने से अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अश्लील हरकत किए जाने का प्रकरण सामने आया है।घटना के संबंध में पीडित बालिका की बीमार मॉ के द्वारा घटना की जानकारी देते हुए घटना वाले दिन ही कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया।मगर पुलिस ने लिखित तहरीर लिए जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नही की है।पीडित बालिका की बीमार मॉ ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज नही होने पर रजिस्ट्रड डाक से पुलिस अधीक्षक के नाम से शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।पीडित ग्यारह वर्षीय बालिका की बीमार मॉ ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के नाम से भेजे गए लिखित शिकायती पत्र में शिकायत कर अवगत कराते हुए कहा है कि प्रार्थिया क्षेत्र के एक गांव की काफी गरीब मजदूर एवं कानून में विश्वास रखने वाली महिला है।प्रार्थिया के गाँव का ही एक नामजद प्रार्थिया की नावालिग पुत्री उम्र करीब ग्यारह वर्ष को झूला झुलाने एवं खेलने के बहाने अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाता था और अपने प्राईवेट पार्ट पर प्रार्थिया की नावालिग पुत्री से हाथ फिरवाता था।घटना दिनांक छह सितंबर 2026 को समय करीब सांय के चार बजे प्रार्थिया की पुत्री को उक्त नामजद खिलाने के बहाने बुलाकर ले गया।कुछ समय बाद प्रार्थिया अपनी पुत्रा को उक्त नामजद के घर से बुलाने गई।तो उसने देखा कि उक्त नामजद अपने प्राईवेट पार्ट पर प्रार्थिया की नावालिग पुत्री से हाथ फिरवा रहा है।जब प्रार्थिया ने शोर मचाया तो उपरोक्त नामजद ने बीमार प्रार्थिया के पेट पर लात मारी और जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गया और जाते समय कह गया कि इस कृत्य के बारे में किसी से कहा या कानूनी कार्यवाही की तो जान से मार दूंगा।प्रार्थिया अपनी पुत्री को लेकर अपने घर वापिस आयी और अपने पति को उक्त घिनौने कृय के बारे में जानकारी दी।तब प्रार्थिया अपने पति के साथ पीडित पुत्री को लेकर थाना हसायन कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गयी।तो कोतवाली पुलिस ने बीमार प्रार्थिया की तहरीर लेकर रख ली।लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है।मजबूरन बीमार प्रार्थिया ने तीन दिन पहले नौ सितबर को अपना प्रार्थना पत्र रजिस्ट्रड डाक से पुलिस अधीक्षक के लिए भेजा है।पीडित बालिका की बीमार मॉ शुक्रवार ग्यारह सिंतबर को कोतवाली परिसर में पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पहुंची।तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बजाए पीडित बालिका व उसकी मॉ को आधार कार्ड लाने की बात कहकर कोतवाली से टरका दिया।पीडित बालिका व उसकी मॉ कोतवाली के बाहर इधर से उधर चक्कर लगाती रही।वही पीडित बालिका व उसकी मॉ पर गांव के नामजद व्यक्ति के परिवार के महिला पुरूष फैसला करने के लिए अनर्गल दबाब बनाकर डरा धमका रहे थे।इस प्रकरण को लेकर गांव के हर ग्रामीण की जुंबा पर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।इस संबंध में कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि पीडित बालिका की मॉ के द्वारा एक सत्तर वर्ष के व्यक्ति पर आरोप लगाए जा रहे है।पीडित बालिका की मॉ की शिकायत के आधार पर जांच पडताल की जा रही है।