Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 12सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव मथुरापुर में दो दिवसीय डे-नाइट(दिन रात्रि) मथुरापुर कब्बडी क्लब के तत्वावधान में गोलघेरा के अंदर मथुरापुर गोल कब्बडी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।कब्बडी टूर्नामेंट का शुभारंभ कब्बडी टूर्नामेंट आयोजन के मुख्य अतिथि कस्बा हसायन के नगर पंचायत के पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा ने फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा ने कहा कि खेल को खेल की मित्रतापूर्ण भावना रखकर दोनों टीम कब्बडी दल के सदस्य खिलाडियों को आपस में मिल जुल कर खेलना चाहिए।कब्बडी हमारे देश की प्राचीन खेल विद्या है।कब्बडी टूर्नामेंट के आयोजन होने व प्रतिदिन कब्बडी खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होने के साथ स्वास्थ्य हमेशा निरोग रहता है।उन्होने खिलाडियों से प्रत्येक दिन अपने गांव के मैदान पर कब्बडी खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास जरूर करते रहना चाहिए।देश को कब्बडी खेल के खिलाडियों की आवश्यकता हर समय रहती है।टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओ ने मुख्य अतिथि पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा का पुष्पाहार फूलमाला अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।कब्बडी टूर्नामेंट में देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के विभिन्न गांवों की लगभग चालीस कब्बडी टीमों ने प्रतिभाग किया।कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों ने अपनी अपनी प्रतिद्वंदी टीमों का पराजित करने के लिए बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन किया।कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बकायन ने जीतकर प्रथम पहला स्थान प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर पायदापुर और तीसरे स्थान पर मथुरापुर की टीम रही।टूर्नामेंट के समापन होने पर मुख्य अतिथि के द्वारा तीनों प्रतिभागी टीम के खिलाडियों को प्रतीक चिह्न ट्राफी भेंट किए जाने के अलावा अंग वस्त्र, मेडल पहनाकर स्वागत सम्मान किया।टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता योगेश कुशवाहा,सतेन्द्र कुशवाहा,जितेन्द्र कुशवाहा,मनोज कुशवाहा,राजेन्द्र कुशवाहा,यतेन्द्र सिंह कुशवाहा,अनिल कुमार कुशवाहा,उमेश कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा,लोमेश कुशवाहा के अलावा तमाम कब्बडी प्रेमी मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page