Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 सितंबर। विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव नगला बरी पट्टी देवरी में शुक्रवार को एक घर में सर्प घुसने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी वेद प्रकाश सिंह के घर में एक सर्प घुसकर बैठ गया था। घर के अंदर सर्प मौजूद होने के कारण परिवार के सदस्य घरेलू कार्य करने में भी असमर्थ थे। परिवार ने संबंधित वन विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर घर में मौजूद सर्प को सुरक्षित पकड़ने का अनुरोध किया। सूचना मिलने पर वन रेंज सिकंदराराऊ की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मचारी ललित गिरी और एक अन्य वनकर्मी ने सावधानीपूर्वक घर में प्रवेश कर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे घर से बाहर निकाला। सर्प के रेस्क्यू के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। उन्होंने वन विभाग की टीम द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page