Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 सितम्बर । विकासखंड क्षेत्र की न्याय पंचायत अंडौली के ग्राम पंचायत बकायन के माजरा गांव कौंडरा में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ  ग्राम प्रधान एवं प्रशासक विनीता देवी बघेल के प्रतिनिधि के रूप में पति राजवीर सिंह एवं पूर्व प्रभारी जे. सी.शर्मा,विशन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में तीस प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।जिन्हें प्रशिक्षण से संबंधित किट वितरित की गई।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि ने सभी लाभार्थियों को  प्रोत्साहित किया और योजना का लाभ लेकर अधिक से अधिक इकाई लगाने,काम करने को प्रोत्साहित किया।इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रभारी जे. सी.शर्मा ने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी कार्यालय पर होने वाले कार्यों जैसे अचार मुरब्बा शरबत फलों का जूस संरक्षित करने आदि की विधिवत पूर्ण जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान कैसे इन्हें सीख कर अपना व्यवसाय चालू कर सकते हैं यह भी बताया गया।इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रभारी विशन सिंह ने बहुत सी अन्य विभागीय जानकारियां दी।खाद्य प्रसंस्करण के विस्तार को सरल रूप में समझाया केंद्र प्रभारी योगेशवरी ने इकाई लगाकर अधिक से अधिक लाभ होने की जानकारी व समूह बनाकर कार्य करने को प्रेरित किया।दो दिवसीय कार्यक्रम में मिलने वाले ग्रामीण स्तर के लाभ जिसमें पचास प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा के बारे में पूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम में उपस्थित विष्णु पचौरी जी ने जिले पर चल रही योजना पीएमएफएमई और उद्योग नीति 2023 की विस्तृत जानकारी दी।उसमें मिलने वाले पैतीस प्रतिशत अनुदान अधिकतम धनराशि दस लाख जो मशीनरी आदि पर मिलनी है,के बारे में भी बताया।कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी  ने करवाया।जिसमें संजय चौधरी का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page