Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 जून । मुरसान रोड स्थित स्थानीय फाइव स्टार गेस्ट हाउस में दी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया। समारोह में अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल दीक्षित एडवोकेट, सचिव हम्भीर सिंह उर्फ अक्षय चौधरी और 10 बार अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाराशर एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. कमल उपाध्याय और अन्य अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाईं, पगड़ी एवं साफा बांधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बार एसोसिएशन को न्याय व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि समाज को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल दीक्षित और सचिव हम्भीर सिंह ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, राधेश्याम पागल, गौरीशंकर गौतम, डॉ. देवचंद गौड़, डॉ. यतेंद्र शर्मा, अनिल पाराशर उर्फ डब्बू, सुनील गौतम, प्रभात पचौरी, पंकज चतुर्वेदी, विष्णु पचौरी और संजीव गोस्वामी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page