Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मई । हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव छत्तरपुर में लेजम पाइप को लेकर चल रहे विवाद ने गुरुवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से लैस होकर घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसका बागला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव छत्तरपुर निवासी ओमजागर पुत्र मानपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही जगदीश पुत्र रघुवीर सिंह व अनिल पुत्र जगदीश से दो दिन से पत्नी की लेजम पाइप सड़क पर डालने को लेकर विवाद चल रहा था। 1 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने भाई गिरीश के घर बैठकर चाय पी रहा था। तभी जगदीश, उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटा अनिल और बहू रंजना लाठी-डंडे व लोहे की सरिया लेकर गिरीश के घर में घुस आए।

तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और फरसों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में गिरीश के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि ओमजागर के हाथ-पैर में चोट लगी है। जब भतीजा हार्दिक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। घटना को गिरीश की पत्नी मोनिका, अमन कुमार पुत्र ज्ञान प्रकाश सिंह और गांव के कई लोगों ने देखा। हमले में घायल गिरीश को तुरंत बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ओमजागर थाना हाथरस जंक्शन पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित ने आरोपियों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कांस्टेबल 733 नेमेश कुमार ने तहरीर की नकल टाइप की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page