Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 मई । जनपद के गांव गोकुलपुर के युवकों के साथ अयोध्या में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगर निगम में संविदा पर सफाई वाहन चला रहे युवकों की गाड़ी मंगलवार सुबह ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गोकुलपुर के करीब एक दर्जन युवक अयोध्या नगर निगम में संविदा पर सफाई वाहनों का संचालन करते हैं। मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान उनकी सफाई गाड़ी को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अजय कुमार (25 वर्ष) पुत्र रामविलास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बृजेश कुमार पुत्र करतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI), लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायल युवक के परिजन तथा गांव के कई लोग मंगलवार सुबह ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद पूरे गांव गोकुलपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अजय कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात गांव पहुंचने की संभावना है। गांव में युवक की असामयिक मृत्यु से गहरा दुख और मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page