Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 मई । तहसील परिसर स्थित कार्यालय में शुभेंद्रु गोपाल को ग्राम श्यामपुर मानिकपुर के ग्रामीणों ने जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में जल निकासी के लिए वर्षों से उपयोग में आने वाली नाली, जो चकरोड़ (कच्चे रास्ते) के किनारे बनी हुई थी, उसे वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा बंद करा दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार नाली को पाटकर उसके ऊपर ऊंचा मिट्टी भराव करा दिया गया, जिससे पूरे गांव का पानी अब घरों में भरने लगा है। ज्ञापन में बताया गया कि इस समस्या के कारण ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रास्तों में पानी भर जाने से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में ग्राम प्रधान से शिकायत की, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मौके पर जांच कराकर नाली को पुनः खुलवाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार सिंह, श्याम सिंह, प्रेमपाल सिंह, रामप्रकाश सिंह, श्रीपाल सिंह, हरविंदर सिंह, मोहन सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page