सिकंदराराऊ 20 जनवरी । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ‘खिचड़ी उत्सव’ का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. विष्णु सक्सेना ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में सूर्य की भांति तेजस्वी बनने और अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश है। जिस प्रकार खिचड़ी में विभिन्न दालें और चावल मिलकर एक सुस्वादु व्यंजन बनते हैं, उसी प्रकार हमें भी समाज में आपसी भेदभाव मिटाकर एकता के सूत्र में बंधना चाहिए। प्रधानाचार्य ने उत्सव की सार्थकता बताते हुए कहा कि विद्यालय में ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ना है। दान और सेवा ही इस पर्व का मूल मंत्र है। खिचड़ी का यह प्रसाद हमें सादगी और समरसता का पाठ सिखाता है। प्रबंधक विनोद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप
April 26, 2026
मुरसान के श्री राम मंदिर में मनाया गया जानकी जन्मोत्सव
April 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट
April 26, 2026
मुरसान के श्री राम मंदिर में मनाया
April 26, 2026
भीषण गर्मी और लू से बेहाल हुआ
April 26, 2026
ई-रिक्शा हटाने को कहना कार सवार को
April 26, 2026
अनियंत्रित होकर मधुमक्खियों के बाक्स से भरा
April 26, 2026
नीलगाय भगाने के विवाद में दो भाइयों
April 26, 2026
शराब के लिए रुपये न देने पर
April 26, 2026
Weather
Hathras
12:14 am,
Apr 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















