
हाथरस 26 अप्रैल । शराब पीने के लिए 200 रुपये न देने एक प्राइवेट कंपाउंडर को भारी पड़ गया। दो युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली मुरसान पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव ताजपुर थाना मुरसान निवासी पंकज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्राइवेट कंपाउंडर का काम करता है। 18 अप्रैल को रात वह काम से गुड़गांव जाने के लिए किशन भट्टा के सामने बस का इंतजार कर रहा था। तभी दयालपुर थाना मुरसान निवासी गौतम और किला निवासी आकाश ठाकुर वहां पहुंचे। दोनों ने आते ही पंकज से शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे। पैसे देने पर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। राहगीरों को आता देख आरोपित गालियां देते हुए मौके से भाग गए।






















