Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 26 अप्रैल । हाथरस रोड स्थित गांव नगला विजन के पास मधुमक्खियों से भरे बाक्स का ट्रक पलट गया, जिससे रोड पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हादसे के बाद लगभग देढ घंटे तक यातायत प्रभावित रहा, राहगीरों ने एकत्रित होकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु रुपये से चालू कराया। रविवार की सुबह लगभग पांच बजे एक मधुमक्खियों से भरा हुआ ट्रक सिकंदराराऊ की ओर से हाथरस की ओर जा रहा था। गांव नगला विजन स्थित नहर के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे में घायल हुए चालक को अस्पताल ले जाया गया। राहगीरों की मदद से एकत्रित होकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page