हाथरस (मुरसान) 26 अप्रैल । कस्बा मुरसान के श्री राम मंदिर में शनिवार को जानकी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान शनिवार सुबह 6 बजे अभिषेक किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे श्री जानकी जन्म की कथा सुनाई गई। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती का आयोजन हुआ, और शाम 7 बजे से भजन संध्या व बधाई महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुरसान और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर बाबा मोहिनी शरण महाराज, कुंवर रसिक सुधीर और दान बिहारी दास ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तों ने भगवान राम और माता जानकी की जय-जयकार की। इस मौके पर हिंदेश गिरी, धर्मेंद्र अग्रवाल, अर्जुन रघुवंशी, नीरज चौधरी, हरिओम, अजय भारद्वाज, माधव अग्रवाल, उदय अग्रवाल, बबलू शर्मा, अज्जू शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी आदि लोग थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप
April 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट
April 26, 2026
मुरसान के श्री राम मंदिर में मनाया
April 26, 2026
भीषण गर्मी और लू से बेहाल हुआ
April 26, 2026
ई-रिक्शा हटाने को कहना कार सवार को
April 26, 2026
अनियंत्रित होकर मधुमक्खियों के बाक्स से भरा
April 26, 2026
नीलगाय भगाने के विवाद में दो भाइयों
April 26, 2026
शराब के लिए रुपये न देने पर
April 26, 2026
Weather
Hathras
11:02 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















